लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

DAV पब्लिक स्कूल औड़ी-अनपरा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Updated on:

---Advertisement---


रोशन शर्मा, अनपरा। DAV पब्लिक स्कूल औड़ी-अनपरा में शनिवार को देशभक्ति एवं उत्साह से ओत-प्रोत वातावरण में भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रविजीत सिंह कंग, विशिष्ट अतिथि उर्मिला देवी एवं शिवपूजन झा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताओं, भाषणों एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया। पाखी, आरोही, शिवांश एवं आयुष सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंगों से सराबोर नजर आया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति सुनीता मिश्रा ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का नाम नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को समझने और उनका निर्वहन करने का भी संदेश देती है। मुख्य अतिथि रविजीत सिंह कंग ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अनुशासन, ईमानदारी, समर्पण एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ “जय हिंद” के नारों से हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment