लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

संदिग्ध परिस्थितियों में एनसीएल कर्मी की मौत,जांच में जुटी पुलिस

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Updated on:

---Advertisement---

रोशन शर्मा,बीना_शक्तिनगर। थाना क्षेत्र के बीना स्टेडियम के पास रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को डायल-102 की मदद से संयुक्त अस्पताल डिबुलगंज पहुंचाया, जहां उसकी शिनाख्त एनसीएल बीना परियोजना में कार्यरत कर्मी के रूप में हुई। मृतक की पहचान एनसीएल बीना आवासीय परिसर स्थित बी-टाइप 264 निवासी रमाशंकर मिश्र पुत्र रामयश मिश्र के रूप में हुई है।

मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा के अनुसार, रमाशंकर एनसीएल बीना परियोजना में ओवरमैन के पद पर कार्यरत थे और उनकी प्रथम पाली में ड्यूटी थी। वह रात में घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। रविवार सुबह करीब चार बजे उनकी मौत की जानकारी परिजनों को मिली। मृतक की दो बेटियां रिद्धि 7 और सिद्धि 5 वर्ष कि हैं। पिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बताया गया कि रमाशंकर मिश्र मूल रूप से रीवा, मध्य प्रदेश के निवासी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment