लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

क्षतिग्रस्त सड़क और उड़ती धूल से बेहाल अनपरा, जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल

---Advertisement---

अनपरा, सोनभद्र। एक तरफ क्षतिग्रस्त औड़ी–अनपरा मुख्य मार्ग, तो दूसरी ओर वाहनों के आवागमन से दिन के उजाले में ही अंधेरे जैसा नजारा पैदा करती उड़ती धूल इन दोनों गंभीर समस्याओं ने स्थानीय रहवासियों और राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है। सड़क से गुजरने वाले लोगों को जहां दुर्घटना का भय सताता रहता है, वहीं धूल के गुबार से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। सड़क पर उड़ती धूल के कारण आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और निवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात यह हैं कि दिन के समय भी धूल के घने गुबार से दृश्यता प्रभावित हो रही है। इन गंभीर समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासी एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सरजू बैसवार, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा, भाजपा मनोनीत सभासद रविजीत सिंह कंग, गंतव्य सोसाइटी के संचालक सुमित मित्तल ने जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया है। उन्होंने मांग की है कि औड़ी–अनपरा मुख्य मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा उड़ती धूल से निजात दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए, ताकि स्थानीय निवासियों और राहगीरों को राहत मिल सके। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार विभाग और अधिकारी इस गंभीर जनसमस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और लोगों को कब तक राहत मिल पाती है।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment