लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: डीसीएम ट्रक से निकले बांस ने युवक की ले ली जान

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

राजाराम/म्योरपुर

सोनभद्र। स्थानीय चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमुरा के समीप शनिवार के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जो की बोलेरो चला रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुट गई जहां मृतक की पहचान सतवंत यादव उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र राम अवतार यादव निवासी दड़िहरा गांव थाना म्योरपुर के रूप में हुई है।


लोगों द्वारा बताया गया कि सतवंत यादव शनिवार की भोर वाराणसी से अपने घर लौट रहा था उसके साथ बोलेरो में भगत गोड़ नामक युवक भी बैठा हुआ था जैसे ही उसका वहन मुरमुरा के पास पहुंचा इस दौरान सड़क पर आगे चल रहे एक डीसीएम ट्रक वाहन के बगल में लंबा बांस की लकड़ी बाहर निकला हुआ था बोलेरो जब डीसीएम से पास लेने लगी तभी अचानक डीसीएम में लगा बांस बोलेरो का शीशा तोड़ते हुए सीधे चालक सतवंत के सीने में जा घुसा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया इधर घर वालों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment