किशन पाण्डेय/सोनभद्र
राबर्ट्सगंज। दी आर्यंस एकेडमी, संत नगर राबर्ट्सगंज में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा जालान, प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने झाड़ू लगाकर कूड़ा एकत्र किया और उसे कूड़ेदान में डालते हुए “कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें” का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। बच्चों को स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सुषमा पांडे, उमाकांत दुबे, प्रियंका चौबे, प्रतिमा, निशा, सुमन जायसवाल, यासमीन, नेहा, काजल, अपर्णा, प्रिया, महेश त्रिपाठी, अश्वनी मिश्रा, योगेश नारायण, हरिओम पांडे, धर्मेंद्र पांडे सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।












