सुभाष पांडेय सोनभद्र
सोनभद्र में DM की जनसुनवाई में कच्चे मकान की समस्या लेकर पहुंची सलखन गांव के बैरीहवा टोला निवासी रासे पत्नी मदन को तत्काल राहत मिली महिला ने बताया कि वह परिवार के साथ कच्चे मकान में रहती है। बरसात में छत टपकने से परिवार को काफी परेशानी होती है मंगलवार दोपहर 3 बजे सूचना विभाग ने बताया कि समस्या सुनने के बाद DM ने परियोजना निदेशक, DRDA को पात्रता के अनुसार तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने प्रक्रिया पूरी कर महिला का आवास स्वीकृत करा दिया जनसुनवाई के दौरान ही आवास स्वीकृत होने की जानकारी मिलने पर महिला के चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने DM और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया DM ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या संवेदनशीलता से सुनी जाए और पात्र मामलों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।












