लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सोनभद्र में संचारी रोगों के खिलाफ DM ने संभाली कमान, मारकुंडी की गलियों में पैदल पहुंचे

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सुभाष पाण्डेय/मुख्यालय

सोनभद्र में संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ गुरुवार को DM चर्चित गौड़ ने मारकुंडी गांव से किया। DM ने औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित रहने के बजाय गांव की गलियों में पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और स्वच्छता व बीमारी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गुरुवार दोपहर 3 बजे सूचना विभाग के मुताबिक DM ने ग्रामीणों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और नियमित साफ-सफाई रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि डेंगू, मलेरिया समेत मच्छरजनित और जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए घर और आसपास की सफाई बेहद जरूरी है। बुखार या बीमारी के अन्य लक्षण होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और उपचार कराने की सलाह दी 1 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों की टीमें गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक करेंगी। उच्च जोखिम वाले चिन्हित गांवों में विशेष रूप से साफ-सफाई, जलजमाव की रोकथाम और जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा 12 अक्टूबर से दस्तक अभियान शुरू होगा। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, कुष्ठ, क्षय रोग, फाइलेरिया और आईएलआई के संभावित मरीजों की पहचान कर सूची तैयार करेंगी। साथ ही आवश्यक कार्रवाई के साथ आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया भी की जाएगी DM ने अभियान से जुड़े सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment