लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का चुनाव सम्पन्न-पीठासीन न्यायाधीश आबिद शमीम *

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

जनपद न्यायालय सोनभद्र (राबर्ट्सगंज) पर 1090 मत पड़े

    सोनभद्र । जनपद न्यायालय सोनभद्र के मुख्यालय (राबर्ट्सगंज) पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का चुनाव शनिवार को विधि विधान के साथ शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ। जनपद न्यायालय, सोनभद्र के मुख्यालय (राबर्ट्सगंज) पर कुल 1090 मत पड़े।
    उक्त चुनावी प्रक्रिया को पूर्ण कराने के लिए जनपद न्यायाधीश सोनभद्र, राम सुलीन सिंह ने विशेष न्यायाधीश (एस०सी० / एस०टी०) एक्ट सोनभद्र आबिद शमीम को पीठासीन अधिकारी नामित/नियुक्त किया था। मतदान कार्यक्रम जनपद न्यायालय, सोनभद्र के मुख्यालय (राबर्ट्सगंज) एवं वाह्य न्यायालय दुद्धी, सोनभद्र में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का चुनाव, 30 एवं 31 जनवरी को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

    अधिवक्ताओं का चुनाव संपन्न कराने में किया आभार व्यक्त


    चुनाव सम्पन्न कराने में सहयोग देने हेतु पीठासीन अधिकारी विशेष न्यायाधीश आबिद शमीम ने निर्वाचन बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, मतदान में भाग लेने वाले सोनभद्र के अधिवक्ताओं एवं पुलिस प्रशासन व स्थानीय प्रशासन तथा चुनाव को सम्पन्न कराने में लगे न्यायालय के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है। उक्त जानकारी विशेष न्यायाधीश (एस०सी० / एस०टी०) एक्ट पीठासीन अधिकारी, जनपद न्यायालय, सोनभद्र आबिद शमीम ने दी है।

    Follow On Telegram
    kishan Pandey (Editor)

    kishan Pandey (Editor)

    किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

    ---Advertisement---

    Leave a Comment