लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

यूपीएग्रीज से मत्स्य व कृषि किसानों को मिलेगा सामूहिक विकास का अवसर

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

जयप्रकाश वर्मा/करमा

सोनभद्र। यूपीएग्रीज परियोजना के तहत शुक्रवार को विकासखंड चतरा के ग्राम चपाईल एवं दुद्धी के ग्राम कटौंधी में मत्स्य एवं कृषि किसानों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों को FFPG (फिशरीज फार्मर प्रोड्यूसर ग्रुप) के माध्यम से संगठित होकर सामूहिक रूप से मत्स्य उत्पादन, इनपुट प्रबंधन और विपणन को बढ़ावा देने की जानकारी दी गई।

वरिष्ठ मत्स्य विशेषज्ञ सुनील कुमार सिंह ने किसानों को FFPG के गठन, उद्देश्य, जिम्मेदारियों और समूह के माध्यम से संचालित की जा सकने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। किसानों को वैज्ञानिक मत्स्य पालन, मत्स्य बीज व चारा की सामूहिक व्यवस्था, उत्पादन बढ़ाने तथा बेहतर बाजार से जुड़ाव के लिए तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया।

बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. एस.जी. राजपूत, की-एक्सपर्ट डॉ. जे.डी. वर्मा व डॉ. कौशल कुमार, वरिष्ठ उप प्रबंधक (कृषि) हरद्वारी लाल तथा उप प्रबंधक (मत्स्य) पाटेश्वरी प्रसाद वर्मा सहित परियोजना के कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के बाद सुनील कुमार सिंह ने चयनित मत्स्य तालाबों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी स्थिति और वर्तमान मत्स्य पालन गतिविधियों का जायजा लिया। किसानों को संगठित प्रयासों के माध्यम से उत्पादन, आय और बाजार तक पहुंच बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। साथ ही आगामी जलाशय आधारित मत्स्य पालन की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment