सुधांशु मिश्रा /प्रयागराज
प्रयागराज। साहू कल्याण समिति परमार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा 2 अक्टूबर को ग्रीन गार्डन मेवालाल बगिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती समारोह मनाया जाएगा। इसको लेकर मानस नगर में अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता के आवास पर आकस्मिक बैठक हुई।
अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी ने सहमति दे दी है। महामंत्री अजीत साहू ने बताया कि करछना, मेजा, कोरांव, उरुवा व शहर में जनसंपर्क हो चुका है और समाज का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
बैठक में उपाध्यक्ष श्याम देव गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता आदि पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भारी से भारी संख्या में समाज के लोगों से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की।
बैठक में नीलम गुप्ता, चंद्र प्रकाश साहू, धीरज साहू, रोहित साहू सहित मुख्य ट्रस्टी ओम प्रकाश साहू, पार्षद लालबहादुर साहू, पूर्व अध्यक्ष राम सागर गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।












