लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

वाराणसी-: त्रिपदा पब्लिक स्कूल में दीया मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी

वाराणसी। त्रिपदा पब्लिक स्कूल में आज दीया मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य से हुई, जिसने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के विभिन्न सदनों के इंचार्ज आर्यभट्ट हाउस के श्री विजय शंकर पाल, राधाकृष्णन हाउस के श्री विनय दुबे,
कलाम हाउस के अनुज कुमार श्रीवास्तव तथा आर्यभट्ट हाउस के रामप्रवेश पटेल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, कला कौशल, एवं भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक विचारों को रंगों और दीयों के माध्यम से सजीव रूप दिया। रंगोलियों की सुंदर डिजाइन और दीयों की कलात्मक सजावट से विद्यालय का वातावरण अत्यंत आकर्षक और आलोकित हो गया।

दीया मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने पर्यावरण अनुकूल सामग्री का उपयोग करते हुए विभिन्न प्रकार के दीयों की सजावट की, जिससे उनकी सृजनशीलता झलक उठी।विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने कहा कि…

“ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का उत्कृष्ट माध्यम हैं।”
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया लाल पटेल, सह निदेशक श्रीमती प्रमिला वर्मा, उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह, शैक्षणिक निदेशक राकेश चौबे, उप प्रधानाचार्य शिवशंकर मौर्या सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक स्मरणीय और प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुआ।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment