लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

मिर्जापुर-: नौग्रह पीपलेश्वर महादेव एवं माँ दुर्गा मंदिर ग्राम शिउरा में महत्वपूर्ण  बैठक संपन्न

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

योगेश पाण्डेय/मिर्जापुर


मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर के ग्राम शिउरा पोस्ट मेंउली, ब्लॉक सीटी में स्थित अति प्राचीन नौग्रह पीपलेश्वर महादेव एवं माँ दुर्गा मंदिर के पवित्र प्रांगण में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण एवं सर्वसम्मत बैठक का आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तेजस्वी संगठन न्यास के ट्रस्टी महेश कुमार पाण्डेय ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मंदिर के नाम से एक बैंक खाता खोला जाए, जिससे मंदिर के धार्मिक, निर्माण एवं विकास कार्यों का संचालन पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से किया जा सके। साथ ही यह भी तय हुआ कि खाते का संचालन महेश कुमार पाण्डेय द्वारा किया जाएगा, जो प्रारंभ से ही मंदिर की देखरेख, संचालन एवं धार्मिक आयोजनों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

यह उल्लेखनीय है कि तेजस्वी संगठन (पूर्व में तेजस्वी युवा समिति) द्वारा सन् 2012 से इस अति प्राचीन मंदिर की सेवा एवं देखरेख निरंतर की जा रही है। वर्ष 2020 से प्रत्येक वर्ष “महामृत्युंजय यज्ञ” का भव्य आयोजन भी तेजस्वी संगठन के तत्वावधान में किया जाता है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेकर भगवान भोलेनाथ एवं माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। बैठक में मंदिर के विस्तार, सौंदर्यीकरण एवं भक्तों की सुविधा के लिए अनेक प्रस्ताव पारित हुए, जिनमें सामुदायिक हॉल, प्रसाद वितरण स्थल, प्रकाश व्यवस्था एवं विश्राम गृह का निर्माण प्रमुख है।

बैठक में समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे —


अध्यक्ष: महेश कुमार पाण्डेय, प्रबंधक: अजय कुमार पाण्डेय,
कोषाध्यक्ष: आकाश पाण्डेय, सचिव: कृपा शंकर पाण्डेय
उपाध्यक्ष: अंजनी पाण्डेय, सदस्य: प्रशांत पाण्डेय, अनुराग पाण्डेय, दीपक पाण्डेय और ग्राम के अतिविशिष्ट मुख्य अतिथि एवं सम्मानित नागरिक प्रवीण पाण्डेय, सूरज पाण्डेय, श्यामसुंदर पाण्डेय, सर्वेश पाण्डेय, दुर्गाशंकर पाण्डेय, शिवमणि पाण्डेय, अमित पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, भरत पाण्डेय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम के सबसे वरिष्ठ एवं मार्गदर्शक रामसजीवन पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने आशीर्वचन में मंदिर के विकास और ग्राम समाज की एकता को धार्मिक एवं सांस्कृतिक आधार बताया तथा तेजस्वी संगठन द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की। बैठक का समापन “हर हर महादेव” एवं “जय माँ दुर्गे” के गगनभेदी जयघोष के साथ हुआ। सभी उपस्थित जनों ने मंदिर के उज्जवल भविष्य एवं ग्राम शिउरा की समृद्धि की मंगलकामना की।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment