लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

चैनल के विस्तार व ग्राउंड रिपोटिंग को लेकर भोपाल में न्यूज नेशन81 की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

भोपाल ब्यूरो कार्यालय

भोपाल। न्यूज़ नेशन 81 की मध्य प्रदेश इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक राजधानी भोपाल में आयोजित की गई। इस विशेष बैठक का आयोजन मध्य प्रदेश प्रभारी डॉ. इमरान खान द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से आए संवाददाता और तकनीकी टीम के सदस्य शामिल हुए।

मुख्य अतिथि चैनल हेड शैलेन्द्र सिंह राजपूत

बैठक के मुख्य अतिथि न्यूज़ नेशन 81 के सीईओ शैलेन्द्र सिंह राजपूत रहे जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी प्रभावशाली बना दिया। इस बैठक में चैनल के विस्तार, संचालन प्रणाली, ग्राउंड रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर गहन कर चर्चा की गई।

चैनल को लेकर आपसी चर्चा

बैठक में यह भी तय किया गया कि चैनल न सिर्फ़ जनसमस्याओं को प्रमुखता देगा, बल्कि गाँवों, युवाओं और स्थानीय विकास की कहानियों को भी राष्ट्रीय मंच पर लाने का काम करेगा। इस मौके पर संवाददाताओं से टीमवर्क, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और निष्पक्ष पत्रकारिता की शपथ भी ली गई।

कार्यक्रम के दौरान News Nation81 टीम

कार्यक्रम मे नेशनल हेड अनिल तिवारी भी उपस्थित रहे व कार्यक्रम का संचालन भोपाल संभाग प्रभारी जीतेन्द्र सिंह सोलंकी जी ने किया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment