लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दें छठी व्रतियों ने की सुख समृद्धि की कामना

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विशाल गुप्ता बीजपुर

सोनभद्र। इलाके में लोक आस्था का पर्व छठ बड़े ही श्रद्धा भाव से अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य देकर सोमवार को भक्ति एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया।श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की चाक चौबंद पहरा रहा।प्रभारी निरीक्षक एन के सिंह मय फोर्स छठ घाटों पर चक्रमण करते नजर आए। जरहा के अजीर नदी के छठ घाट पर सोमवार की अपरान्ह भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए क्षेत्र के श्रद्धालुओं के आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। श्रद्धालु अपनी मन्नत के लिए निर्जला ब्रत धारण कर दंडवत करते हुए छठ घाट पहुंची जो बहुत कठिन तपस्या रहा। ब्रती महिलाएं दाउरा में ,फल,फूल, मिष्ठान लेकर पहुंची यहां अपने अपने बेदी चढ़ाकर छठी मईया की आराधना की तत्पश्चात जलाशय में उतर कर अस्तचगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए घंटों श्रद्धा पूर्वक आराधना की ।डूबते हुए सूर्य भगवान अर्घ्य देकर परिवार समाज के सुख, संब्रिद्धि के लिए मंगल कामनाएं की।

अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट न्यास कर्ता अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल व समिति के पदाधिकारी द्वारा अर्घ्य देने की संपूर्ण व्यवस्थाएं की गई थी।ज्योति टेंट हाउस द्वारा अजीरेश्वर महादेव मंदिर एवं छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इसी तरह एन टी पी सी रिंहद परियोजना परिसर के सूर्य कुंड,शिव मंदिर, बीजपुर बाजार,दूधईया मंदिर सहित ग्रामीण इलाकों में छठ घाटों पर अर्घ्य देकर छठी मईया की आराधना बड़े श्रद्धा भाव से किया गया। चारों ओर पूजा पाठ घंटा घड़ियाल देवी मईया के गीतों की गूंज से समूचे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment