लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: रेणुकूट व्यापारियों की बैठक में जिला परिषद दुकानों व किराया समस्या पर मंथन, व्यापार मंडल के पुनर्गठन पर भी चर्चा

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय सोनभद्र

रेणुकूट। स्थानीय नगर में शनिवार को मुख्य बाजार में स्थानीय व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी रामचंद्र सोनी ने की, जबकि संचालन बृजकिशोर गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद की दुकानों के आवंटन से जुड़ी समस्याओं, किराया निर्धारण में आ रही कठिनाइयों तथा रेणुकूट क्षेत्र के व्यापारियों को प्रभावित करने वाली अन्य व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों ने कहा कि दुकान आवंटन व किराए से जुड़े मामलों में स्पष्ट नीति न होने के कारण उन्हें आर्थिक और प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही बैठक में रेणुकूट व्यापार मंडल के पुनर्गठन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

व्यापारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने पर जोर देते हुए सुझाव दिए कि एक मजबूत व्यापार मंडल के माध्यम से प्रशासन के समक्ष व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखा जा सकता है। बैठक में अखिलेश मिश्रा, छोटेलाल कनौजिया, रामनिवास यादव, अमित अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, यासीन अहमद, रियासत खान, मनौवर, अजय राय, अखिलेश यादव, सलीम आजाद सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर व्यापारियों के हित में सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। अंत में बैठक में यह निर्णय लिया गया कि व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित विभागों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष संगठित रूप से रखा जाएगा, ताकि शीघ्र समाधान निकल सके।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment