लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

गांधी मैदान रेणुकूट में गणेश उत्सव का शुभारंभ, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

रेणुकूट। स्थानीय गांधी मैदान में सोमवार की शाम पांच दिवसीय गणेश उत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। श्री गणेश पूजा सेवा समिति की ओर से आयोजित उत्सव के तहत विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के बाद शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गांधी मैदान पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। बुधवार को महाआरती के साथ रात्रि जागरण कार्यक्रम होगा। 17 सितंबर गुरुवार को श्याम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 18 सितंबर शुक्रवार को उत्सव का समापन होगा। इस दिन सुबह 10 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे के बाद शाम को भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी, जिसके बाद विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। समिति ने नगरवासियों से सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment