लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

हिंदी पखवाड़ा दिवस को लेकर पत्रकारों की बैठक, 29 सितंबर को इंडियन पब्लिक स्कूल रेणुकूट में होगा आयोजन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

रेणुकूट (सोनभद्र)। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं उसके संरक्षण को लेकर भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार, 29 सितंबर को इंडियन पब्लिक स्कूल, रेणुकूट में हिंदी पखवाड़ा दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सोमवार को आयोजित बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार नईम ग़ाज़ीपुरी ने की। इस दौरान हिंदी भाषा को जन-जन तक पहुंचाने तथा हिंदी के प्रति लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी में रुचि बढ़ाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने हिंदी भाषा को और अधिक मजबूत बनाने तथा इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।

इस बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपने और कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment