सुभाष पांडेय सोनभद्र
सोनभद्र में नगवां ब्लॉक के संविलियन विद्यालय चकया में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मेहंदी प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में छात्राओं ने मेहंदी के रंगों के जरिए बेटियों की शिक्षा, अधिकार और सुरक्षा का संदेश दिया मंगलवार दोपहर 2 बजे सूचना विभाग ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर की दीपिका सिंह, जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा और चाइल्ड हेल्पलाइन की सीमा शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह और दहेज प्रतिषेध कानून तथा महिलाओं और बालिकाओं की सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा 8 की सुन्दरपरी ने प्रथम, कक्षा 7 की अंजना ने द्वितीय और कक्षा 8 की खुशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में योजनाओं से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई कार्यक्रम में प्रधानाचार्य चिंतामणि सिंह, सहायक अध्यापक अरुणेश चंद्र पांडेय, प्रभात कुमार और संतोष कुमार समेत 158 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।












