लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

NTPC शक्तिनगर परिसर में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्र जागरण का संकल्प

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय सोनभद्र

शक्तिनगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के तत्वाधान में दिनांक 24 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गयाl इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान किया गया तथा सशक्त समाज बनाने का संकल्प लिया गया l इस दौरान एक विचार गोष्ठी आयोजित की गईl गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ अध्यापिका डॉo अपर्णा त्रिपाठी ने किया l उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं हो सकता किसी भी समाज की समृद्धि का द्योतक उस राष्ट्र की सामाजिक समरसता और सद्भावना है।

विशिष्ट वक्ता के रूप में प्राध्यापिका डॉo आनंद प्रिया सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला और सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में स्वयंसेवकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया l मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉo प्रभाकर लाल ने कहा कि समाज सेवा जीवन में सफलता का मंत्र है इस मंत्र का पालन हर परिस्थिति में किया जाना हितकर कर है l संस्था के प्रभारी डॉo प्रदीप कुमार यादव ने स्थापना दिवस के अवसर पर अपने विशेष संदेश में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं इससे जुड़े समस्त सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉo छोटे लाल प्रसाद ने कियाl अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉo विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित कुमार सिंह, पूनम, खुशबू, हिमांशु, सरस्वती, अंशु, मोती मुस्कान, साधना आदि का सहयोग सराहनी रहा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment