म्योरपुर /राजाराम
सोनभद्र म्योर पुर थाना परिसर में शनिवार को थाना अध्यक्ष रामदास राम के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई आगामी ईद और चैत्र नवरात्रि के त्योहारों को मध्येनजर शांति और सौहार्द बनाए रखने की विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में दोनों समुदायों द्वारा त्योहारों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली गई पुलिस ने संभावित समस्याओं या विवादों के बारे में भी पूछा इस पर म्योरपुर और किरवानी के सदर ने बताया कि दोनों समुदाओं के लोग एक दूसरे के कार्यक्रमों में सहयोग करते हैं और आपसी टकराव की कोई स्थिति नहीं है थाना अध्यक्ष रामदरस राम ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

वहीं त्योहार शांति ढंग से मनाने का आग्रह किया है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति क्षेत्र में अराजकता फैलाने या माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को सहयोग करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि म्योरपुर गणेश जायसवाल,सुनील अग्रहरि, म्योर पुर सदर अयूब अली, आशीष अग्रहरी, वीरेंद्र सोनी, सुरेंद्र चंद्रवंशी, अनवर अली, तनवीर सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।











