लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

नवरात्रि-दुर्गापूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल मार्च, दुर्गा पंडालो का किया निरीक्षण

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सुभाष पाण्डेय/मुख्यालय

सोनभद्र में आगामी नवरात्रि, दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर मेविस टॉक ने CO नगर रणधीर मिश्रा व रॉबर्ट्सगंज कोतवाली तथा महिला थाना के पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शुक्रवार सुबह 8 बजे पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान एएसपी ने विभिन्न स्थानों पर स्थापित होने वाले दुर्गा पंडालों का निरीक्षण किया और आयोजकों से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। उन्होंने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में दुकानदारों व आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। एएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए पुलिस ने लोगों से नवरात्रि, दुर्गापूजा और दशहरा पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। त्योहारों के मद्देनजर जिले में पैदल गश्त, चेकिंग और निगरानी का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment