रामप्रवेश गुप्ता/बीजपुर
श्रीराम चौक पर बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
बीजपुर (सोनभद्र)। आगामी दुर्गा पूजा समारोह को भव्य, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों को लेकर सोमवार शाम बीजपुर बाजार स्थित श्रीराम चौक पर दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया।
बैठक में उपस्थित समिति सदस्यों एवं बाजार के गणमान्य लोगों की सहमति से पूर्व में दो बार अध्यक्ष रह चुके बृजकिशोर गुप्ता को तीसरी बार समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं विनोद गर्ग कोषाध्यक्ष, नागेंद्र सिंह एवं पंकज मिश्र को उपाध्यक्ष तथा रविंद्र कुमार गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति के संरक्षक मंडल में रामाज्ञा सिंह, डॉ. गिरजा शंकर पांडेय, जयराम शर्मा, सीताराम शर्मा, उपेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, यशवंत सिंह, लल्लन सिंह, युगल किशोर तिवारी, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं बृजेंद्र कुमार सिंह को शामिल किया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा होते ही उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दिया ।
इस दौरान आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति पदाधिकारियों ने पूजा समारोह को आकर्षक बनाने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, व्यवस्था एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सरोकार भी
नई कार्यकारिणी ने बैठक में एक महत्वपूर्ण सामाजिक संकल्प भी लिया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी समिति द्वारा पांच गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। समिति ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद और सेवा का भी माध्यम है। इसी भावना के साथ समिति धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करेगी।
बैठक में पूजा आयोजन से संबंधित अन्य तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
समिति के पुनर्गठन और सामाजिक पहल की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दिया ।
इस अवसर पर राजेंद्र गुप्ता, रामायण प्रसाद,राम प्रभु, सतीश जायसवाल, दीपक बंसल, विक्रम जायसवाल, शिव गुप्ता, अजय गुप्ता, सौरभ गुप्ता मनोज सोनकर समेत बाजार के दर्जनों व्यवसायी, समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।











