लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

भेल सिंगरौली में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उमेश सागर/शक्तिनगर

शक्तिनगर, सोनभद्र । भेल सिंगरौली साइट पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, भजन एवं रासलीला का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुंदर राधा-कृष्ण के परिधानों में सजी महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ जन्माष्टमी की खुशियाँ मनाईं।

कार्यक्रम में प्रतिभा अग्रवाल मैम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नीमा मर्तोलिया ने राधा एवं श्रीकृष्ण दोनों की भूमिका निभाकर सभी का मन मोह लिया। श्रीकृष्ण के रूप में उनके साथ महिलाओं ने रासलीला में उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम का संचालन नीमा मर्तोलिया एवं सोनम श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर रीटा मेहरा, अनीता, विनीता राय, अंजली, सीमा, भावना एवं शिखा श्रीवास्तव सहित अन्य महिलाएँ उपस्थित रहीं। भक्ति, संगीत और उल्लास से सराबोर यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment