लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने पिपरी थाने का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर दी राहत

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

रेणुकूट। पिपरी थाना परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की व्यवस्थाओं, अभिलेखों तथा सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इसके उपरांत कड़ाके की ठंड को देखते हुए मानवता का परिचय देते हुए जरूरतमंद एवं पात्र लोगों को कंबल का वितरण किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले से चिन्हित जरूरतमंद लोगों को थाने बुलाया गया, जहां उन्हें स्वयं अपने हाथों से कंबल प्रदान किए गए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि ठंड के मौसम में असहाय एवं गरीब लोगों की मदद करना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है। पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है।

बल्कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी करती है।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय, शिवकुमार सिंह सहित थाना स्टाफ के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य करते रहने की बात कही।
कंबल वितरण कार्यक्रम से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment