उदय चंद्र गुर्जर/बीजपुर
सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी के बिच्छी नदी जरहा के अजीर नदी के नीमडाड में बालु खनन का रफ्तार आये दिन पकड़ता ही जा रहा है जहां रात रात भर ट्रेक्टरो की ट्राली में भरकर जंगल झाड़ी पहाड़ी गड्ढा अनेक स्थानों पर डंप किया जा रहा है यही नहीं बल्कि इसके आस-पास भी अन्य नदियों में अवैध बालू खनन की खबरें सामने आई हैं। अवैध खनन के बावजूद खननकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं। इस संबंध में विभागीय वन दरोगा राहुल ने बताया कि इस पर कार्यवाही चल रही है।

अब देखना है प्रशासन रोक लगाती है कि और पकड़ता है खनन का रफ्तार। अवैध बालू खनन से सरकार को राजस्व की भारी क्षति हो रही है। पर्यावरण पर प्रभाव अवैध खनन से नदियों के किनारे और आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है स्थानीय लोगों की समस्या अवैध खनन से स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।










