लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: दुध्दी में चोरों का आतंक जारी, ज्वेलर्स की दुकान में शटर तोड़ किया करीब 3 लाख की चोरी

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामबाबू/दुध्दी

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी कस्बे के रामनगर मुख्य मार्ग पर चोरों ने रात में रामनगर स्थित शिखा अलंकार ज्वेलर्स का शटर तोड़कर चोरो ने करीब तीन लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। की ठंड और घने कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। शनिवार की सुबह जब लोगों ज्वेलरी शॉप का शटर खुला देखा। इस पर तत्काल दुकान मालिक को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दुकानदार ने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है और दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा है। यह दृश्य देखकर वे स्तब्ध रह गए। पीड़ित दुकानदार ने तुरंत डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम के साथ दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि महज एक सप्ताह पहले इसी इलाके में लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक घर का ताला तोड़कर नकदी और लाखों रुपये के गहनों की चोरी हुई थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नगरवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि जब दुद्धी कस्बे में थाना स्थित था, तब रात में पुलिस वाहन और पैदल गश्त नियमित होती थी, लेकिन थाना रजखड़ गांव स्थानांतरित होने के बाद रात्रि पैदल गश्त बंद हो गई है। इसलिए चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। नगरवासियों का दावा है कि दुद्धी कस्बे में अब तक एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकीहैं, लेकिन किसी भी मामले में चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ऐसे में बढ़ती चोरी की घटनाएं और अपराधियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment