म्योरपुर राजाराम
सोनभद्र। स्थानीय म्योरपुर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन रानी को उसके मां और उसके कथित पति म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुआं गांव से गिरफ्तार किया गया है शादी के नाम पर युवाओं को लूटने का कार्य करती थी जो आज गैंग का पर्दाफाश हो गया।

लुटेरी दुल्हन गैंग से हुआ बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूट के रुपए 95 हजार नगद एक सोने का मंगलसूत्र एक जोड़ी चांदी की पायल तथा विवाह के समय पहना गया लाल जोड़ा साड़ी सहित वस्त्र बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के जालौन जिले के रहने वाले पीड़ित ने आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी कि नकली शादी की बहाने उसके साथ लूट की गई जांच में पता चला कि गिरोह के सदस्य पहले संपर्क कर रिश्ता तय करते थे और शादी की रस्मों के बाद मौका पाकर दूल्हे का सामान और जेवर लेकर फरार हो जाते थे पीड़ित दूर राज्यों से आने वाले होते थे इसलिए शिकायतें अक्सर दर्ज नहीं हो पाती थी और गैंग आसानी से बच निकलता था वही आईजीआरएस के माध्यम से की गई शिकायत के आधार पर थाना मिर्जापुर पर धारा 316 (2),318(4) क्वेश्चन BNS का उपयोग पंजीकृत किया गया था विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष पीड़ित के बयान के आधार पर अभियोग में 309(1),115(2),351(3) एवं 317(2) धाराओं की वृद्धि की गई ।
पुलिस के पुछ-ताछ में हुआ बड़ा खुलासा
जहां पुलिस पूछताछ के में बड़ा खुलासा हुआ है पुलिस की पूछताछ गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह एक संगठित ग्रह के रूप में कार्य करते हैं गिरोह का सदस्य कृष्णा मौर्य अपने साथियों के माध्यम से विवाह हेतु वर पक्ष से संपर्क करता है जिससे मोटी रकम वसूली जाती है इसके बाद नकली विवाह कर दुल्हन के रूप में महिला रानी उसका सामान एवं जीवराज लूट लेती है तथा डरा धमका कर उसको भगा देती है अधिकांश मामलों में पीड़ित दूर राज्यों से आने वाले होते हैं जो संकोच या दूरी के कारण शिकायत दर्ज नहीं कर पाए जिससे गृह आसानी से वॉच निकलता है गिरोह का मुख्य सरगना कृष्णा मौर्य अभी फरार है जबकि गिरफ्तार आरोपी उसी के इशारे पर काम करते थे गिरोह के सदस्य 29 अक्टूबर को भी एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर रावटसगंज में लूट के जेवर बेचने जा रहे थे तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा वहीं आज पुलिस ने लुटेरी दुल्हन रानी कुमारी पत्नी रवि रंजन (23) वर्ष पुत्री राजेंद्र निवासी सुपाचुआं उसकी मां माया देवी (50) वर्ष पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र गार्सिया निवासी सुपाचुआं और उसकी तथा कथित पति रवि रंजन मौर्य (26 )वर्ष पुत्र नथुनी मोर्य निवासी मुड़ीसेमर को गिरफ्तार किया है।
सुहागरात के दिन दुल्हन देखाती थी चांकू
वही पीड़ित रमेश कुमार ने बताया की सुहागरात से पहले ही उसने चाकू दिखाकर कहा चिल्लाया तो गला रेत दूंगी इस समय रानी की मां माया देवी ने सामान समेट शुरू किया और भागने की तैयारी कर ली पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उन्होंने रुपए 1.5 लाख लूटे और जेवर बेचने के लिए रावटसगंज जाने वाले थे जांच में यह भी सामने आया की रानी पहले से ही रवि रंजन की पत्नी है और दोनों मां बेटी अब तक कई राज्यों से नकली शादियां कर चुके हैं और ऐसी वारदात को अंजाम दे चुके हैं। जिससे इसके पहले पुलिस के ग्रुप से बाहर था जो आज पर्दाफाश हो गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1- नि0 कमल नयन दुबे थाना अध्यक्ष म्योरपुर।
2-उ0नि0 मनोज कुमार सिंह थाना म्योरपुर।
3-हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव कांस्टेबल मनोज कन्नौजा, म0 का0 सोनम कुमारी और का0 रामजीत बिंद थाना म्योरपुर ।










