लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: पिपरी में तीन दिवसीय कार्यक्रम, 501 दीपदान से लेकर कंबल वितरण तक हुए आयोजन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

रेणुकूट। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म-शताब्दी वर्ष के अवसर पर पिपरी नगर में तीन दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पांडे ने बताया कि आयोजन की शुरुआत 24 नवंबर को अटल जी की जयंती की पूर्व संध्या पर पिपरी नगर पंचायत स्थित अटल चौक पर 501 दीपदान के साथ हुई। दीपों की रोशनी में अटल जी के योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को मंडल के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके साथ ही अटल जी के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को अटल चौक पर आयोजित भव्य कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गॉड, काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य चाँदप्रकाश जैन सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के ओजस्वी व्यक्तित्व, सरल जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचारों की राजनीति के प्रतीक थे। उन्होंने देश को स्थिरता, विकास और सम्मान की नई दिशा दी। उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। वहीं जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा,“अटल जी का जीवन सादगी, सिद्धांत और राष्ट्रसेवा का उदाहरण है। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। भाजपा कार्यकर्ता उनके विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ रहे हैं।” कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार को भी प्राथमिकता दी गई। इस अवसर पर करीब 2000 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए तथा उपस्थित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। आयोजन में दिग्विजय प्रताप सिंह, ममता सिंह, शारदा खरवार, मानसिंह गोंड़, निशांत पांडे, सुनील केसरी, रमेश दुबे, छवि शाह, आशीष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे।
तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेई के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

अटलचौक पर स्थापित होगी, 12 फीट उंची कांस्य स्वयं अटल बिहारी जी की प्रतिमा

रेणुकूट। शुक्रवार को अटल चौक पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने घोषणा की कि अटल चौक पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की 21 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए सांस्कृतिक मंत्रालय से संपर्क कर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। मंत्री ने कहा कि प्रतिमा स्थापना से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और गौरव में वृद्धि होगी। इस संबंध में विधानसभा संयोजक राकेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिमा स्थापना को लेकर जल्द ही प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment