लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

वाराणसी के युवाओं ने लखनऊ में जीता डबल मेडल

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी

उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के द्वारा आयोजित रेड रन मैराथन 2025 का आयोजन आज दिनांक 12 /10/25 को लखनऊ में किया गया जिसमें वाराणसी के महिला वर्ग में प्रीति देवी 25 वर्ष व पुरुष वर्ग में रोहन कुमार 20 वर्ष द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश में वाराणसी का नाम रोशन किया। वाराणसी के खाते में डबल मेडल आने से वाराणसी के खिलाड़ियों में भारी उत्साह है। उपर्युक्त दोनों खिलाड़ियों का चयन वाराणसी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डा० पीयूष राय के मार्गदर्शन से दिशा वाराणसी द्वारा प्रतियोगिता आयोजित कर किया गया था। वाराणसी टीम कोच अरविंद कुमार अरविंद यूथ इंडिया फिजिकल एंड एक्सपोर्ट अकैडमी, वाराणसी के सुपरविजन में प्रतियोगिता में शामिल हुई है।


इस जीत पर अपर परियोजना निदेशक आईएएस रविंद्र कुमार उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी, लखनऊ ने वाराणसी टीम की सराहना किया इस अवसर खिलाड़ियों को मुख्य रूप से मनीष कुमार सिंह क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर, पूनम गुप्ता क्लीनिकल सर्विस ऑफीसर, चेतन श्रीवास्तव डीएमडीओ ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामना प्रदान किया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment