लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

विद्यालय की जलमग्न वायरल फोटो निकली पुरानी, शिक्षण कार्य सुचारु मिला

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुठेर में शनिवार को पठन-पाठन सुचारु रूप से संचालित होता नजर आया। विद्यालय परिसर में कहीं भी जलजमाव की स्थिति नहीं मिली। दरअसल, 4 सितंबर को विद्यालय परिसर में भारी जलजमाव की एक फोटो एक अखबार में प्रकाशित हुई थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसे वर्तमान समय का बताकर प्रसारित किया गया था। फोटो वायरल होने के बाद विद्यालय में जलजमाव और पठन-पाठन प्रभावित होने को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई थी। पड़ताल के दौरान सामने आया कि वायरल फोटो वर्तमान की नहीं, बल्कि पिछले वर्ष की है।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार सोनकर ने वायरल फोटो के संबंध में बताया कि उक्त फोटो वर्ष पिछले साल की है, जिसे इस बार का बताकर वायरल किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्यालय नियमित रूप से संचालित हो रहा है और पठन-पाठन के साथ अन्य विभागीय कार्य भी किए जा रहे हैं। शनिवार को विद्यालय परिसर में किसी प्रकार का जलजमाव नहीं मिला और शिक्षण कार्य सामान्य रूप से चलता हुआ नजर आया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment