लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

मुख्य नहर घाघर में आज से खोला गया पानी, धान की सुख रही फसलों को मिलेगी राहत

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

अर्पित दुबे/ केकराही

केकराही(सोनभद्र)। धंघरौल बांध से निकलने वाली मुख्य घाघर नहर घोरावल सहित सभी राजवाहा के साथ ही सभी माइनरों से धान की खेती करने वाले किसानों के खेतों में नमी नहीं होने से निकल रही बालियों से खेती प्रभावित होने लगी है। जिसको देखते हुए क्षेत्रीय किसानों शिव प्रसाद,कमला कांत,बच्चन सिंह पटेल,राम नगीना,राम बिचार यादव सहित अन्य किसानों ने मुख्य नहर घाघर में पानी खोलने की मांग की जिससे सोनभद्र से मिर्जापुर के मड़िहान तक के हजारों किसानों की धान की फसलों को पानी मिल सके और अच्छी पैदावार हो सके । यह सूखती फसल को देखते हुए मुख्य नहर घाघर के सहायक अभियंता अजय श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों की मांगों को देखते हुए आज से मुख्य नहर घाघर में पानी खोल दिया जा रहा है ।और जबतक पूरे किसानों की सिंचाई पूर्ण नहीं होती तब तक नहर चलती रहेगी ।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment