उदय चंद गुर्जर/बीजपुर
बीजपुर(सोनभद्र)। जनपद के स्थानीय थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत जरहा टोला राजो के राजकुमार पुत्र अम्बिका प्रसाद (राजकुमार) को ड्राइविंग लाइसेंस में नाम सुधार करवाने के लिए कई महीनो से आरटीओ के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। युवक का आरोप है कि ड्राइविंग लाइसेंस में उसका नाम राजकुमार गुर्जर गलत लिखा गया है, जबकि आधार कार्ड पर उसका नाम राजकुमार है।

युवक की समस्या
युवक ने बताया कि उसने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सही आवेदन किया था, लेकिन लाइसेंस में उसका नाम गलत आ गया है। उसने आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जमा किए थे, लेकिन फिर भी नाम में गलती हो गई।
आरटीओ की कार्रवाई
आरटीओ अधिकारी से जानकारी लेना चाहा लेकिन फोन नही लगा
युवक की मांग
युवक ने मांग की है कि उसका नाम सुधार जल्द से जल्द किया जाए ताकि उसे भविष्य में कोई परेशानी न हो।










