राजन कुमार/कोन
सर्वसम्मति से हुआ चयन, विनोद सिंह के नेतृत्व में गठित हुई नई कार्यकारिणी
सोनभद्र। कोन ब्लॉक में कोटेदार संघ की नई कार्यकारिणी समिति का गठन शनिवार को संपन्न हुआ। आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में दर्जनों कोटेदार उपस्थित थे।बैठक में सर्वसम्मति से अवधेश जायसवाल को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही अलख नारायण शुक्ला और बसंत लाल को संरक्षक, शशिशेखर त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, त्रिलोकी नाथ को कोषाध्यक्ष, हेमंत कुमार को महामंत्री और पुरन चंद को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश जायसवाल ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने सभी कोटेदारों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया। जायसवाल ने यह भी कहा कि वे पूरा प्रयास करेंगे कि क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की शिकायत न हो और सरकार की सभी सुविधाएं लोगों को समय पर मिल सकें।











