लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: पौधा रोपण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रपति से की मांग

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विवेक पाण्डेय/सोनभद्र

कारगील शहीदों के यादगार में मांगते है पौधे- अजय पाण्डेय

सोनभद्र। दक्षिणा में मिले 27 हजार पौधों को रोपित करने के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर एक ब्राह्मण युवक ने रजिस्ट्रीय डाक के माध्यम से राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, सहित मिर्जापुर व सोनभद्र के जिलाधिकारी और डीएफओ को पत्र भेज कर जमीन की मांग कि है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति को भेजे पत्र में सुकृत गांव निवासी ब्राह्मण अजय कुमार पांडेय पुत्र केशव पांडेय ने लिखा है कि वह पेशे से पुरोहित का कार्य करते है।

दक्षिणा में मिले 27हजार पौधे, लगाने के लिए अधिकारियों से की जमीन की मांग

यजमानों के घर पूजा-पाठ कराने के बाद दक्षिणा के रूप में धन व रूपया-पैसा न लेकर कारगील शहीदों के यादगार स्वरूप वृक्षारोपण के लिए पौधे दक्षिणा के रूप में मांगते है। जिसपर यजमानों द्वारा दक्षिणा के रूप में पौधे दिया जाता है। श्री पाण्डेय ने बताया कि यजमानों से अब तक करीब 27 हजार पौधे उन्हें दक्षिणा के रूप में प्राप्त हो चुके है। भूमि के अभाव में उक्त पौधों का रोपण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति को उक्त पौधों के रोपण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग किये है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment