लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: रामगढ़ में विकास कार्य सिर्फ कागजों पर, प्रधान सचिव पर हैंडपंप सामग्री के फर्जी बिल बनाने का आरोप

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

राजन कुमार|कोन

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के विकास खंड कोन के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ में विकास कार्य सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव मनमानी कर रहे हैं। बता दूं कि ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2023-24 और 2024-25 में कोल्ड्रिंक बिक्रेता की फर्म नूरजहां इंटरप्राइजेज के माध्यम से हैंडपंप सामग्री के नाम पर फर्जी बिल बनाकर धन का दुरुपयोग किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कोई हैंडपंप संबंधित पुरानी सामग्री न तो कहीं रखी गई है और न ही उसकी कोई नीलामी की गई है।

फर्जीवाड़े को लेकर ग्राहियों ने सुनाई आपबीती

स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्राम प्रधान गांव के विकास कार्यों से दूर रहते हैं। नई सामग्री के नाम पर भुगतान करना ग्राम प्रधान और सचिव का पेशा बन गया है। इस मामले में ग्रामीणों ने जिला अधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत रामगढ़, विकासखंड कोन की उच्च स्तरीय जांच कराने और उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि गांव का विकास सिर्फ कागजों में दिखाया जा रहा है, जबकि वास्तविकता में कोई काम नहीं हो रहा है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment