लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: रासपहरी व बभनडिहा में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

म्योरपुर /राजाराम

सोनभद्र। म्योरपुर क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को स्टूडेंट यूनियन के तत्वाधान में रासपहरी व बभनडिहा आदि जगह पर आदिवासी विश्व दिवस मनाया गया इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ो आदिवासी समाज ‌ महिला पुरुष युवक युकती तथा बच्चे अपने वेशभूषा में दिखे जहां स्थित रासपहरी व बभनडिहा बड़ा देव स्थलदद कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां समाज के हजारों लोगों ने सास्कृत, रैली के साथ सामूहिक नृत्य करते हुए पहुंचे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दूध्दी के पूर्व विधायक हरिराम चेरो विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गॉड एवं पुरुष आदिवासी के वेशभूषा आदिवासी समाज का वाद्य यंत्र मादल, दुलिया, फेफरिया के धुन पर थिरकते रहे । इस दौरान खास बात यह रही की डीजे की वाद्य यंत्र पर नाच गाना होते रहे क्षेत्र में विश्व आदिवासी दिवस पर रैली के साथ नारेबाजी करते हुए समाज के लोग म्योरपुर कस्बे का भ्रमण किया जहां भ्रमण करते हुए पुनः बभनडिहा गांव स्थित बड़ा देव सभा स्थल पर पहुंचे। आदिवासी समाज की जागृति व संघर्ष कि राह दिखने वाले अनेक महापुरुषों का आदिवासियों द्वारा रीति रिवाज अनुसार पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित किए गए इसके बाद सभी समाज जनों वक्ता के रूप में अपनी बात रखी।

वक्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के योगदान को प्रमुखता से बताया गया कहां गया कि जल जमीन और जंगल के वारिस आदिवासी समाज के देश की आजादी और विकास में अहम भूमिका निभाई है उन्होंने समाज की नई पीढ़ी को आदिवासी समाज की पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान के इतिहास से अवगत कराया इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहर लाल खरवार गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के लोग शामिल रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment