लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

वाराणसी-: त्रिपदा पब्लिक स्कूल में साइबर क्राइम प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विकास दत्त मिश्रा वाराणसी

बड़ागांव वाराणसी। त्रिपदा पब्लिक स्कूल में आज एक विशेष साइबर क्राइम जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व डीसीपी आकाश पटेल ने किया।
सत्र के दौरान श्री पटेल ने छात्रों और शिक्षकों को साइबर अपराध के प्रकार, ऑनलाइन सुरक्षा के उपाय, तथा सोशल मीडिया पर सतर्क रहने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने साइबर फ्रॉड, फिशिंग, ऑनलाइन ठगी, पासवर्ड सुरक्षा और डिजिटल फुटप्रिंट के महत्व पर प्रकाश डाला।
डीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि आज के डिजिटल युग में युवाओं को साइबर सतर्कता अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तुरंत सूचना अपने अभिभावकों और पुलिस को दें।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य संदीप सिंह नें किया |

रहे मुख्य अतिथि, किया गया सम्मान

विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया लाल पटेल एवं सह निदेशक श्रीमती प्रमिला देवी नें मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह एवं गुलदस्ते से सम्मानित किया। इस मौके पर उप प्रबंधक प्रेमचंद पटेल उप प्रधानाचार्य शिवशंकर मौर्या सहित विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन ने इस पहल के लिए डीसीपी आकाश पटेल का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करते हैं।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment