लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-:मध्यस्थता अभियान” हेतु न्याय पालिका सजग, बैठक कर जजों ने की मंत्रणा

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

कमाल अहमद/सोनभद्र

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में लागू राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान पर न्यायपालिका सजग है, बुधवार 13 अगस्त को अभियान की सफलता हेतु जजों संग यंत्रणा कर, अध्यक्षता कर रहे अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र, शैलेंद्र यादव ने कहा कि मध्यस्थता अभियान में अपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, आर्बिट्रेशन एवं पेट्टी ऑफेंसेस के वाद, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम एवं भूमि अधिग्रहण तथा विद्युत एवं जल बिल वाद हो या सर्विस में वेतन एवं भक्तों से संबंधित वाद, विशिष्ट व्ययादेश अनुतोष वाद से संबंधित मामलों के साथ सुलह योग्य प्री लिटिगेशन मामले को भी समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।
श्री यादव ने जजों और मजिस्ट्रेटों से आह्वान किया कि उपरोक्त सम्बन्धित वादों/मामले को अधिक से अधिक चिन्हित कर, पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता हेतु मध्यस्थता केन्द्र में संदर्भित करें तथा पक्षकारों को उचित परामर्श प्रदान करें।
इस अवसर पर आलोक यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अमित कुमार (तृतीय) सिविल जज सीनियर डिवीजन, राहुल, सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी, यादवेंद्र सिंह सिविल जज जूनियर डिवीजन, श्रीमती इंदु वर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट, नित्यानंद त्यागी न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय घोरावल, शिवेश राज अपर सीनियर जज जूनियर डिवीजन (कोर्ट संख्या 3) इत्यादि मौजूद रहे। उक्त बैठक की जानकारी देते हुए शैलेंद्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं सर्वोच्च न्यायालय की मेडिएशन एवं कॉन्सिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश सोनभद्र/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार यह बैठक आयोजित की गई।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment