विकास दत्त मिश्रा वाराणसी
(बड़ागांव)वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी के निर्देशानुसार बड़ागांव ब्लॉक अंतर्गत आने वाले गांवों में कलस्टर के हिसाब से सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है,उसी क्रम में आज सहायक विकास अधिकारी पंचायत बड़ागाँव सुनील सिंह द्वारा ग्राम पंचायत विश्वनाथपुर में हो रहे साफ सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया गया।

उपरोक्त कार्य में ब्लॉक के 16 ग्राम पंचायत अधिकारियों/ सचिवों को क्लस्टर वार साफ़- सफाई की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें आज ग्राम पंचायत अधिकारी हिमांशु चौबे मौजूद रहे।










