लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: चोपन पुलिस द्वारा डकैती की योजना कर रहे 6 नफर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

संजय चेतन/चोपन

• अभियुक्तगण के कब्जे से 1 अदद नाजायज चाकू, 1 अदद नाजायज धारदार चापड़, 1 अदद चार पहिया वाहन TUV कार, 6 अदद एन्ड्रोयड मोबाईल फोन व जेब तलाशी पर 1600 बरामद

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया के कुशल नेतृत्व मे अपराध एंव अपराधियों पर प्रभावी अंकुश के क्रम मे थाना चोपन पुलिस द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर गुरूवार को समय 12.07 बजे रात्रि उ0प्र0 गांधी स्मारक निधि बिक्री भंडार खादी ग्रामोद्योग भवन सलखन की इमारत के बगल स्थित खंडहरनुमा भवन बहदग्राम सलखन मे डकैती की तैयारी योजाना बना रहे 6 नफर अभियुक्त  सतीश पाल पुत्र हीरामणि पाल निवासी पेढ़ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष, सुरेश पाल पुत्र रामखेलावन पाल निवासी पेढ़ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र 24 वर्ष, अजय कुमार पाल उर्फ विनोद पुत्र गिरधारी पाल निवासी नौगांव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 29 वर्ष, अरूण कुमार उर्फ बब्बू पुत्र स्व0 ओमप्रकाश विश्वकर्मा निवासी ग्राम पेढ़ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र 22 वर्ष, अजय गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र छोटेलाल गुप्ता निवासी ग्राम पेढ़ थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष, आनंद पाल उर्फ जुगनू पुत्र स्व0 बुल्लू पाल निवासी पेढ़ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 18 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया व अभियुक्तगण के कब्जे से 1 अदद चाकू नाजायज, 1 अदद चापड नाजायज, 1 अदद चार पहिया वाहन टीयूबी वाहन सं0 यूपी 64 एडी 3780, 6 अदद एन्ड्रोयड मोबाईल फोन व जामा तलाशी से 1600/- रुपये नगद बरामद ।

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 286/25 धारा 310(4) बीएनएस व मु0अ0सं0 287/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, व मु0अ0सं0 288/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment