लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: भारतीय जीवन बीमा निगम के 257 अभिकर्ता हुए सम्मानित, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

रेणुकूट। भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थानीय शाखा में शुक्रवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 257 अभिकर्ताओं को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उस ऐतिहासिक उपलब्धि में योगदान के लिए दिया गया जिसमें एलआईसी ने एक ही दिन में सर्वाधिक पॉलिसी जारी करने का रिकॉर्ड बनाया था।शाखा प्रबंधक संतोष कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 20 जनवरी 2025 को भारतीय जीवन बीमा निगम ने देशभर में एक ही दिन में 5,88,107 पॉलिसी जारी की थीं। इस विश्व रिकॉर्ड को बनाने में 4,52,839 अभिकर्ताओं का योगदान रहा, जिसमें रेणुकूट शाखा के 257 अभिकर्ता भी शामिल थे। उनकी इस महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देते हुए शुक्रवार को सभी को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

शाखा प्रबंधक पांडे ने अपने संबोधन में कहा

शाखा प्रबंधक पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि “निगम के अभिकर्ता उसकी नींव के पत्थर हैं। यदि अभिकर्ताओं का योगदान न हो, तो निगम की उन्नति असंभव है। आज जो विश्व रिकॉर्ड एलआईसी ने बनाया है, वह अभिकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।” इस अवसर पर शाखा परिसर उत्साह और गौरव के वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम में संदीप बरनवाल, गिरीश शुक्ला, डॉ शशांक त्रिवेदी,रूपेश ठाकुर,अमित त्रिपाठी, संदीप, आर पी राय,अजय कुमार, समेत कई अभिकर्ता एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और आगे भी इसी तरह निगम को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment