सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय
सोनभद्र। स्थानिय म्योरपुर मैं यूरिया खाद का अवैध बिक्री करने वाला दुकान गोदाम का भंडाफोड़ हुआ है जहां शुक्रवार को एसडीएम दूध्दी निखिल कुमार को गोपनीय सूचना मिली तब पुलिस व राजस्व विभाग को स्थानीय ब्लॉक म्योरपुर बगल में स्थित एक खाद बीज दुकान पर छापामारी की और जांच में पता चला कि दुकानदार ₹700 बोरी से ₹900 बोरी तक बेच रहा था जबकि प्राइवेट दुकानों पर यूरिया अधिकतम ₹400 प्रति बोरी बेची जा सकती है जहां टीम के पहुंचते ही दुकानदार पहले ही फरार हो गया पुलिस ने उसे उसके घर से पकड़ा और दुकान के पीछे बरांडे में जरूर से ज्यादा यूरिया खाद पाया गया जहां नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार व किनूनगो ब्रिजबिहार मौर्य ने किसानों से पूछताछ की किसानों ने बताया कि लैंपस में खाद नहीं मिलने के कारण मजबूरी में 266 रुपए की खाद ₹900 में खरीदने को मजबूर हैं।

वहीं किसानों ने एसडीएम का कार्रवाई का स्वागत किया है उन्होंने कहा है कि ऐसी दुकानों को सील कर देना चाहिए। थाना प्रभारी म्योपुर कमल नयन दुबे ने विक्रेति से पूछताछ कर रहे हैं जहां एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि जांच में अधिक कीमत वसूलने और अतिरिक्त स्टॉक रखने की पुष्टि हुई है जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। और चेतावनी दी की कोई भी दुकानदार जरूर से ज्यादा दम पर खाद बिक्री करता है तो उसे भी कार्रवाई की जाएगी।











