लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: धनराशि गबन करने के संबंध में पिपरी पुलिस एक को भेजा जेल

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

सोनभद्र। जनपद में 24 फरवरी को मुकदमा वादी सत्य प्रकाश यादव (इकाई प्रबंधक) शाखा कार्यालय का पता C/O नरेंद्र कुमार शेरे पंजाब होटल के ऊपर हाईटेक रेणुकूट के व्दारा प्रार्थना पत्र के आधार पर भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के कर्मचारियों ‌द्वारा लोन के सदस्यों का लोन एवं समय पूर्व भुगतान करा कर धनराशि गबन करने के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 33/2025 धारा 409,419,420 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

मुकदमा उपरोक्त के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में उ0नि0 राजेश जी चौबे चौकी प्रभारी रेणुकूट व मय हमराह पुलिस बल द्वारा आज दिनांक 26 अगस्त को मुखबीर की सूचना पर समय 07.50 बजे बस स्टैण्ड रेणुकूट से वांछित अभियुक्त प्रिंयाशु मौर्या उर्फ अमन पुत्र स्व0 प्रेमचन्द मौर्या निवासी रामपुर अतरी थाना संतनगर जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 31 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment