लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: शाहगंज बाजार में जन समस्याओं का कोई पुरुसाहाल नहींचहुंओर समस्या ही समस्या

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

संतोष कुमार नागर/शाहगंज

शाहगंज (सोनभद्र)। स्थानीय बाजार की जन समस्याओं का कोई पुरुसाहाल नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण आम नागरिक सरकारी मशीनरियों को कोश रहें हैं। मालूम हो कि इस बाजार में बेलाटाड़ और ग्राम पंचायत ओड़हथा भी शामिल है जिसके समूचे वार्डों में इन दिनों चहुंओर गंदगी और जल जमाव की समस्याओं से आम नागरिकों को जुझना पड़ रहा है। यहां की मुख्य सड़क की दोनों पटरियों पर प्रायः गंदगी और जल जमाव देखा जा सकता है।

कस्बे में खड़ंजा, नाली,गली और हैण्ड पम्पों की स्थिति बद से बद्तर होती जा रही है। तालाबों के सुंदरीकरण व पौधरोपण दूर तक नहीं दिखाई देता। और तो और इस बाजार की बढ़ती आबादी हेतु यहां कोई भी सार्वजनिक सुलभ शौचालय एवं मूत्रालय की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण व्यापारियों समेत आम नागरिकों खासकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद लगता है सरकारी तंत्र और जनप्रतिनिधियों को जन समस्याओं के निस्तारण से कोई लेना-देना नहीं रह गया है,सिर्फ खानापूर्ति के अलावा।ऐसी परिस्थिति में स्थानीय बुद्धि जीवी वर्ग का कहना है कि सभी जन कल्याणकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। निदान न समाधान ऐसे में जनता हो गई है परेशान।

ऐसी दशा में नागरिकों ने शासन -प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों एवं घोरावल विधानसभा के तेज तर्रार पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे एवं सत्ता पक्ष के वर्तमान विधायक अनिल कुमार मौर्या तथा आने वाले समय में सभी तरह के चुनाव लड़ने वाले सम्भावित प्रत्याशियों का ध्यानाकृष्ट कराते हुए जनहित में समस्याओं के निस्तारण कराने की मांग किया है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment