विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी
वाराणसी। बड़ागाँव थाना क्ष्रेत्र के बाबतपुर स्थित एस एस पब्लिक स्कूल में आज बड़ागाँव थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बच्चो को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। थाना प्रभारी ने छात्र छात्राओं से अपनी पढाई पर पूरी तरह के केंद्रित होने की बात कहते हुए उन्हें बताया कि आप सब एक निर्णायक जगह पर खड़े हो अब आपको यह तय करना है कि आपका आने वाला जीवन कैसा होगा? आपस मे छोटी छोटी बातों पर विवाद न कर के एक दुसरे के सहयोगी बने और आपस मे एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करें जिससे आपका चतुर्दिक विकास होगा।

इस दौरान मुख्य रूप से स्कूल के उप निदेशक प्रखर सिंह प्रिंसिपल संध्या सिंह , एसएसआई संदीप पांडेय, शैलेन्द्र सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।










