लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

अनपरा में छठ घाटों की 10 कार्यों की मैनुअल निविदा संपन्न, 25.75 लाख के कार्यों पर रहेगी नजर

---Advertisement---

_अनपरा में छठ घाटों की 10 कार्यों की मैनुअल निविदा संपन्न, 25.75 लाख के कार्यों पर रहेगी नजर

_0 से 1 प्रतिशत के भीतर की दरों पर निविदा प्रक्रिया संपन्न, सात दिन में कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी

अनपरा, सोनभद्र। नगर पंचायत अनपरा में छठ पर्व के मद्देनजर विभिन्न वार्डों के छठ घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सजावट, अस्थायी छाया, चेंजिंग रूम, पेंटिंग और मरम्मत समेत अन्य कार्यों के लिए जारी 10 अलग-अलग कार्यों की मैनुअल निविदा प्रक्रिया 29 अक्टूबर को संपन्न हो गई। नगर पंचायत की ओर से जारी निविदा के अनुसार, इन कार्यों की कुल अनुमानित लागत लगभग 25.75 लाख रुपये निर्धारित की गई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, निविदा प्रक्रिया 0 से 1 प्रतिशत के भीतर की दरों पर नियम-कानून के तहत पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।

_10 छठ घाटों पर कराए जाने हैं कार्य

निविदा के तहत वार्ड संख्या-03 के आजाद नगर छठ घाट पर 2,74,376 रुपये, वार्ड-06 के अटल नगर कुबरी घाट पर 1,09,925 रुपये, वार्ड-07 के आदर्श तालाब परासी घाट पर 2,82,224 रुपये, वार्ड-08 के 21 नंबर पुलिया स्थित एकलव्य छठ घाट पर 2,55,951 रुपये तथा वार्ड-09 के कृष्णा नगर गरवंधा रिहंद डैम किनारे स्थित घाट पर 2,16,471 रुपये की अनुमानित लागत तय की गई है।

इसी प्रकार वार्ड-11 के भारत नगर बैकुंठ मोड़ स्थित घाट के लिए 3,11,206 रुपये, वार्ड-12 के श्यामा प्रसाद नगर लाल टावर के पास स्थित घाट के लिए 2,52,517 रुपये, वार्ड-14 के मालवीय नगर कौहुआ नाला घाट के लिए 3,10,339 रुपये, वार्ड-17 के रामनगर रेणुसागर शिवमंदिर घाट के लिए 2,57,861 रुपये तथा वार्ड-16 के तिलक नगर शिवमंदिर डब्ल्यूआई के पास स्थित घाट के लिए 1,05,809 रुपये की अनुमानित लागत तय की गई है।

_सात दिन में पूरा करना होगा काम

नगर पंचायत की ओर से जारी सूचना के अनुसार, निविदा प्रपत्र उपलब्ध कराने और मैनुअल निविदा जमा करने की प्रक्रिया 17 अक्टूबर से शुरू हुई थी। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर शाम पांच बजे तक निर्धारित थी, जबकि निविदा खोलने की तिथि 28 अक्टूबर तय की गई थी। निविदा प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब चयनित ठेकेदारों को निर्धारित शर्तों के अनुरूप सात दिनों के भीतर संबंधित कार्य पूरे करने होंगे।

_गुणवत्ता और पारदर्शिता की अगली परीक्षा

छठ महापर्व पर घाटों की साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाएं सुनिश्चित करना नगर पंचायत की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है l निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब वास्तविक चुनौती निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की होगी। सार्वजनिक धन से कराए जाने वाले इन कार्यों में स्वीकृत दरों,वास्तविक खर्च और मौके पर हुए निर्माण एवं व्यवस्थाओं का मिलान भी महत्वपूर्ण रहेगा। स्थानीय स्तर पर अब यह देखना अहम होगा कि सभी 10 छठ घाटों पर निर्धारित कार्य समय से पूरे होते हैं या नहीं और श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल पाती हैं या नहीं। निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ-साथ कार्यों के धरातलीय सत्यापन से ही व्यवस्था की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment