लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

वाराणसी-: त्रिपदा पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी

बड़ागांव- वाराणसी त्रिपदा पब्लिक स्कूल में आज बड़े उत्साह और उमंग के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। यह दिवस भारतीय हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष सभा से हुई जिसमें छात्रों ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और उपलब्धियों पर भाषण, कविता और नाट्य प्रस्तुति दी। सभी ने खेलों के महत्व को स्वास्थ्य, अनुशासन और टीम भावना से जोड़ते हुए प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल और इनडोर खेलों की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। शिक्षकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक आनंदमय बना दिया।

प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया लाल पटेल ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि खेल केवल जीतने या हारने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीमवर्क और धैर्य का जीवन पाठ है। मेजर ध्यानचंद की तरह हमें भी अपने प्रयासों और मेहनत के बल पर जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के सह निदेशक श्री प्रमिला वर्मा उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह एवं उप प्रधानाचार्य शिवशंकर मौर्य एवं शैक्षणिक निदेशक राकेश कुमार सिंह सहित विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित रहे |कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि सभी विद्यार्थी “खेल का महत्व – स्वास्थ्य और एकता” के संदेश को जीवन में उतारेंगे।

त्रिपदा पब्लिक स्कूल का यह आयोजन खेलों की परंपरा और छात्रों के स्वस्थ्य भविष्य का प्रेरणादायी संगम रहा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment