लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: गांव-गांव जाएंगे, सबको योग सिखाएंगे: रवि प्रकाश त्रिपाठी

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

सोनभद्र। योग को प्रत्येक गांव के प्रत्येक घरों तथा प्रत्येक व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य सेपतंजलि योग परिवार रॉबर्ट्सगंज इकाई के कुशल मार्गदर्शक रमेश राम पाठक , नगर संरक्षक शेषमणी तिवारी, पतंजली योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, पतंजलि किसान सेवा समिति जिला प्रभारी अरुण कुमार यादव, पतंजलि योग समिति सह तहसील प्रभारी विजय कुमार प्रधान माझी द्वारा आयोजित एक दिवसीय योग शिविर व कार्यकर्ता बैठक रविवार को शिव मंदिर नगवा बांध पर आयोजित किया गया, जिसमें गांव-गांव, घर-घर सभी को योग सिखाने का संकल्प दिलाया गया।


भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, नगर संयोजक दिनेश श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित सभी लोगों को योग कराकर योग से होने वाले लाभ को बतलाया गया।
सर्व प्रथम सह तहसील प्रभारी विजय कुमार, अभिषेक सिंह तथा ब्रजभूषण चौबे को पतंजलि योग समिति के पदाधिकारीयों द्वारा अंग वस्त्र व योग संदेश देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय, वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह, रूपनारायण सिंह,नागेंद्र नाथ चौबे, प्रमुख योग शिक्षक गोपाल दास केसरी,गणेश प्रसाद सोनी, कमलेश कुमार पांडेय ,धर्मेंद्र चौरसिया, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार,श्यामानंद, रामकेश ,अतरावती देवी, अमजद, मुराही देवी, सत्येंद्र चौबे, सुभावती देवी, चंद्रावती समेत काफी संख्या में भाई-बहन उपस्थित रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment