लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: बच्चों को जागरूक करने के लिए ग्रासिम ने मनाया ‘साक्षरता दिवस’

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

रेणुकूट। ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के ईकाई प्रमुख मनीष गर्ग, मानव संसाधन प्रमुख राजीव दुबे, राकेश कुमार श्रीमती ज्योत्सना सिंह के मार्ग दर्शन में संचालित सी०एस०आर कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के सी०एस०आर विभाग द्वारा शिक्षा निकेतन गोविन्दपुर आश्रम में “साक्षरता दिवस’ मनाया गया।

शिक्षा निकेतन गोविन्दपुर आश्रम में सी०एस०आर विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कंटनी के विभिन्न विभाग के कर्मचारियों ने भी भाग लिया पूजा सिंह ने बच्चों के साथ बातचीत की और उनकी कक्षाओं का संचालन किया। इसके अलावा बृजेश यादव द्वारा साक्षरता दिवस पर बच्चों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

यह कार्यक्रम बच्चों में साक्षरता के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सी०एस०आर विभाग के अधिकारी चांदनी निर्मल, अर्चना तिवारी एवं विद्यालय के प्रद्यानाचार्या श्रीमती इन्दु बाला सिंह एंव अन्य शिक्षक गण भी उपस्थित रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment