लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: म्योरपुर ब्लाक के पड़री में खुलेगा हाई स्कूल, जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

म्योरपुर राजाराम

सोनभद्र। स्थानीय म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पड़री में हाई स्कूल खोलने की तैयारी शुरू हो गई है मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह ने बराई डाड़ टोले का स्थलीय निरीक्षण किया अभी हाल में देखा जाए तो पड़री पंचायत में कक्षा 8 तक का विद्यालय है। वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जमुना यादव ने अनुसार नवी कक्षा की पढ़ाई के लिए बच्चों को म्योरपुर जाना पड़ता है गांव में हाई स्कूल खुलने से बच्चों और उनके परिजनों को राहत मिलेगी जिससे बच्चों को दूरी तय करना नहीं पड़ेगा बराई डाड़ गांव का मध्य में स्थित होने के कारण वह विद्यालय तेलहुनिया और गढ़िया गांव के बच्चों के लिए भी सुविधाजनक होगा।

विद्यालय खुलने की खबर से ग्रामीणों में खुशी का माहौल

विद्यालय खुलने की खबर से ग्रामीणों में खुशी का माहौल बना हुआ है। वहीं स्थानीय निवासी सुभाष चंद्र यादव, अशोक यादव, वीरेंद्र यादव, दिनेश यादव ,दीनबंधु यादव, अशर्फी यादव, राम अवध यादव, निर्मल कनौजिया, विश्व नाथ गुप्ता, भोलाराम, रामकेश और आशीष दयाल ने सरकार के इस कदम को स्वागत किया है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment